Orai News: भगवान के श्रीविग्रहों ने किया धनुताल में जल विहार
उरई, सितम्बर 23 -- Orai News: कोंच। संवाददाता धनुताल मैदान में भगवान के श्रीविग्रहों के जल विहार का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। नगर के विभिन्न मंदिरों से आकर्षक विमानों में सवार होकर भगवान के श्रीविग्रह धनुताल मैदान पहुंचे। कई विमानों में किनारे पर ही पूजा-अर्चना और आरती कर जल विहार कराया गया, जबकि भगवान नृसिंह महाराज, रामलला सरकार और सैरा के रामजानकी महाराज के श्रीविग्रहों ने तालाब में परिक्रमा की।
श्रद्धालुओं की भीड़ जल विहार के दौरान धनुताल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान रामलला सरकार का विमान गाजे-बाजे के साथ धनुताल पहुंचा। यहां महंत गोविंद दास ने मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती कराई। इसके बाद भास्कर दुबे, संतोष दुबे, हरीश याज्ञिक आदि ने विमान का जलावतरण कराया। भगवान नृसिंह महाराज के जल विहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.