उरई, अगस्त 28 -- Orai News: उरई। संवाददाता प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तुलसी नगर उरई में रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया गया। ब्रह्माकुमारी मीना दीदी ने कहा कि मानव स्वतंत्रता प्रेमी है, लेकिन रक्षाबंधन एक न्यारा और प्यारा बंधन है। बंधन दो प्रकार के होते हैं, एक ईश्वरीय और दूसरा सांसारिक। कर्मों के बंधन से दुख मिलता है, जबकि ईश्वर के बंधन से सुख की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन आध्यात्मिक और धार्मिक बंधन है, लेकिन आज लोगों ने इसे केवल लौकिक रस्म बना दिया है। आध्यात्मिकता निकाल देने से त्योहार का सार निकल गया है, जबकि यह उच्च कोटि का पर्व है। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी दीदी ने जिलाधिकारी राजेश पांडेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार, समाजसेवी इंजीनियर अजय इटौरिया सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को रक्षा सूत्र बांधकर उ...