उरई, अगस्त 29 -- Orai News: कोंच। संवाददाता नगर पालिका सभागार में लंबे समय के बाद शनिवार बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभासदों की सर्व सम्मति से चर्चा के बाद बोर्ड बैठक में 82 करोड़ रुपये से अधिक के विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।भाजपा विधायक मूलचन्द्र निरंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव समेत नगरपालिका के तमाम सभासद मौजूद रहे। सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में आवश्यक विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव रखे। इन प्रस्तावों में नगर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और वार्डों में विकास कार्य कराने से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदु शामिल रहे। सभासदों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को बोर्ड के समक्ष रखते हुए ...