उरई, सितम्बर 1 -- Orai News: कालपी। संवाददाता नगर के एजे फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर सोमवार की शाम बोतल में पेट्रोल देने से मना करने को लेकर विवाद हो गया। पंप कर्मचारी रामदयाल ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर दो भाईयों समेत तीन अज्ञात लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।कर्मचारी के मुताबिक शाम को उक्त लोग कार से पेट्रोल पंप पहुंचे थे और बोतल में पेट्रोल मांगा था। नियमों का हवाला देकर मना करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की गई। कर्मचारी ने पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना रिकॉर्ड होने की बात कही।। इसमें दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होने की बात सामने आ रही है। इससे मामला और पेचीदा हो गया है। सीसीटीवी फुटेज और दोनों पक्षों के बयानों के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

हिंदी ह...