उरई, सितम्बर 20 -- Orai News: उरई। संवाददाता इंडियन बैंक की राठ रोड शाखा का नवीन परिसर में स्थानांतरण हो गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि उपमहाप्रबंधक लखनऊ एसके सोनकर ने अधिकारियों के साथ बैंक का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में आए हुए अधिकारियों ने कहा कि नवीन परिसर में बैंक पहुंचने से ग्राहकों को बेहतर वातावरण के साथ बैकिंग अनुभव प्राप्त होगा।समारोह में मुख्य अतिथि उपमहाप्रबंधक लखनऊ एसके सोनकर, मंडल प्रमुख आलोक साही, सचिव विकास प्राधिकरण परमानंद यादव, मुख्य वित्ताधिकारी आशुतोष मिश्रा व एलडीएम अनुराग सक्सेना व शाखा प्रमुख सौरव निरंजन ने संयुक्त रुप से फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान आए हुए ग्राहकों को शुभकामनाएं दी गई। उप महाप्रबंधक ने कहा कि बैंक ग्राहकों को गुणवत्ता परक व आधुनिक बैकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। समय...