Orai News: बेतवा का तांडव थमा: मुहाना गांव में 113.44 मीटर पर पहुंचा जलस्तर
उरई, अगस्त 29 -- Orai News: कुसमिलिया। संवाददाता बेतवा नदी के रौद्र रूप से जूझ रहे तटीय इलाकों के ग्रामीणों के लिए शनिवार का दिन राहत भरी खबर लेकर आया। बेतवा नदी का जलस्तर घटने से तटीय गांव मुहाना व आसपास के लोगों ने आखिरकार राहत की सांस ली है। बीते कई दिनों से लगातार बढ़ रहे पानी के कारण बाढ़ के खतरे से सहमे ग्रामीणों के चेहरे पर अब थोड़ी सी तसल्ली दिखाई दे रही है।बेतवा नदी का जलस्तर घटकर 113.44 मीटर पर पहुंच गया है।केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी लालू यादव ने बताया कि शनिवार को बेतवा नदी का जलस्तर घटकर 113.44 मीटर पर पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- Orai News: यमुना में फिलहाल बाढ़ की संभावना नहीं, जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी उन्होंने जानकारी दी कि ऊपरी इलाकों से पानी की आवक कम होने के बाद अब नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.