उरई, अगस्त 8 -- Orai News: उरई। संवाददाता कालपी बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बेकरी कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कानपुर नगर के कर्नलगंज निवासी 65 वर्षीय महेश्वर उर्फ बउआ के रूप में हुई है जो उरई में रहकर बेकरी में काम करता था।कानपुर नगर के कर्नलगंज निवासी महेश्वर 65 वर्ष पिछले कई सालों से उरई शहर के बजरिया में एक बेकरी पर काम करते थे और वहीं रहते थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह कालपी बस स्टैंड पर स्थित अंग्रेजी शराब ठेके से शराब लेने जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- बेकरी कर्मी की सड़क हादसे में मौत टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उ...