उरई, सितम्बर 7 -- Orai News: कोंच, संवाददाता। ग्राम सिमिरिया में बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर की गई डकैती का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। रविवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो अन्य ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी, जेवर, चांदी के सिक्के, असलहे और वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है। जांच में बुजुर्ग दंपति का पड़ोसी ही रैकी कर डकैती में शामिल मिला। शुक्रवार रात को ग्राम सिमिरिया निवासी रघुवीर अहिरवार के घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपति को बंधक बना लिया और घर में रखे संदूक से चांदी के सिक्के, चांदी के जेवरात व नगदी लूट कर फरार हो गए थे। यह भी पढ़ें- बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर डक...