उरई, सितम्बर 16 -- Orai News: कोटरा। संवाददाता कस्बे के मोहल्ला छोटी माता में मंगलवार दोपहर को एक ही दिन पति-पत्नी की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया था और कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई थी। दो वर्ष से बीमार चल रहे पति के निधन का सदमा पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाई थी और कुछ ही देर में उन्होंने भी दम तोड़ दिया था। बुधवार सुबह जब दोनों की एक साथ अंतिम यात्रा निकली तो हर किसी की आंखें नम हो गईं।मोहल्ला छोटी माता निवासी किसान ठाकुर मूलू सिंह परिहार के छोटे पुत्र मानसिंह 59 वर्ष पिछले करीब दो वर्षों से बीमारी से जूझ रहे थे। यह भी पढ़ें- Orai News: पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोड़ा दम मंगलवार को बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। पति के निधन की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी गायत्री देवी गहरे सदमे में चली गईं थी और बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें संभ...