Orai News: बुखार से नवविवाहिता की मौत
उरई, सितम्बर 9 -- Orai News: कदौरा। संवाददाता थाना कदौरा क्षेत्र के ग्राम सोंधी में शादी के महज तीन माह बाद एक 20 वर्षीय नवविवाहिता की मौत हो गई। अचानक तेज बुखार और उल्टी आने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। ग्राम सोंधी निवासी राजेन्द्र कुमार अहिरवार की 20 वर्षीय पुत्री प्रेम कुमारी का विवाह बीती 9 जून 2026 को थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम सुनाया निवासी राकेश कुमार के साथ हुआ था। इन दिनों प्रेम कुमारी अपने मायके सोंधी आई हुई थी। मंगलवार की सुबह उसे अचानक तेज बुखार आया, जिस पर परिजनों ने गांव में ही एक झोलाछाप से दवा दिलाई तो कुछ आराम मिल गया। हालांकि शाम को दोबारा बुखार आने पर स्थानीय डॉक्टर को बुलाकर दवा दी गई। देर रात अचानक प्रेम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.