Orai News: बुंदेलखंड राज्य आंदोलन को लेकर कालपी में 12 अक्टूबर को जनसभा का आयोजन
उरई, अक्टूबर 9 -- Orai News: कालपी। संवाददाता बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के समर्थन में आगामी 12 अक्टूबर को कालपी नगर में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। नगर के मेन रोड स्थित राम वाटिका में दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाली इस जनसभा में राष्ट्रीय किसान मंच एवं इंडियन पीपुल फ्रंट के अध्यक्ष पं. शेखर दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।जनसभा की तैयारियों को लेकर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। कार्यक्रम के संयोजक अंकित परिहार के मुताबिक जनसभा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इसमें रामदीन अहिरवार, सोमिल सिंह, अंकित राजा, अतुल आर्या, इरफान शेख, अर्जुन यादव, डॉ. राम आश्रय सिंह, मुकेश राजपूत एवं रवि सिंह सहित अन्य लोग सहयोग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Roorki News: महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसानों से संपर्क कर रहे मोर्चा पदाधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.