उरई, अक्टूबर 2 -- Orai News: माधोगढ़, संवाददाता। थाना रामपुरा पुलिस ने बीहड़ में संचालित अवैध पटाखा निर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ग्राम टीहर में मुर्गी फार्म के पास छप्पर में चल रही फैक्ट्री से 11 किलो से अधिक विस्फोटक और पटाखा बनाने की सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। एसपी विनय कुमार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार सुबह थाना रामपुरा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान ग्राम टीहर में मुर्गी फार्म के पास बनी कोठरी के बाहर छप्पर में अवैध रूप से पटाखा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई। यह भी पढ़ें- हरित पटाखों को लेकर इतनी हाय-तौबा क्यों थाना प्रभारी केपी सरोज ने बताया कि बरामदगी के आधार पर थाना रामपुरा पर मुकदमा अपराध संख्या 85/2026 में धारा 5/9 ख विस्फो...