Orai News: बीमारी से परेशान युवक ने यमुना में कूदकर दी जान
उरई, अगस्त 25 -- Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम करमुखा में बीमारी से परेशान एक विक्षिप्त युवक ने यमुना में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतक की पहचान करमुखा निवासी विजयपाल 40 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार विजयपाल काफी समय से दौरे व मिर्गी की बीमारी से परेशान था। बीमारी के चलते उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई थी और वह विक्षिप्त हो गया था। वह अक्सर चारपाई पर पड़ा रहता था, किसी से बोलता-चलता नहीं था। परिवार ने उसका काफी इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। सोमवार रात वह अचानक घर से निकल गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। रात करीब 11 बजे ग्रामीणों के साथ यमुना किनारे खोजबीन की तो किनारे पर उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.