उरई, अक्टूबर 24 -- Orai News: रई। संवाददाता विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दौरान जनपद में रेशमा खातून बूथ संख्या 336, रानी देवी बूथ संख्या 337 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी बनाने के लिए किए गए व्यवस्थित दस्तावेजीकरण की जिला निर्वाचन अधिकारी समीर ने सराहना की। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी एकत्र करने के साथ पात्र मतदाताओं, मृतक एवं अन्यत्र शिफ्ट हो चुके मतदाताओं से संबंधित विवरणों का व्यवस्थित अभिलेखीकरण किया गया है। पुनरीक्षण कार्य के दौरान बीएलओ ने घर-घर संपर्क कर मतदाताओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाई तथा प्राप्त विवरणों को अभिलेखों में दर्ज किया। इससे मतदाता सूची में नामों की शुद्धता सुनिश्चित करने, पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने और मृतक अथवा स्थानांतरित मतदाताओं से संबंधित प्र...