Orai News: बीएएमएस की डिग्री नहीं दिखा सके डॉक्टर तो क्लीनिक किया सीज
उरई, अक्टूबर 29 -- Orai News: उरई। संवाददाता स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को एसीएमओ डॉ अरविंद भूषण की टीम ने करमेर रोड स्थित डॉ मुन्नालाल के क्लीनिक पर छापा मारा। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक बीएएमएस की डिग्री नहीं दिखा सका। न ही उसके पास क्लीनिक के पंजीकरण से जुड़े वैध कागजात मिले।इस पर एसीएमओ ने सख्त रुख अपनाते हुए क्लीनिक संचालक को तीन दिन के अंदर सीएमओ कार्यालय में डिग्री और दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। तब तक क्लीनिक का संचालन बंद रखने को कहा गया है। निर्देश न मानने पर एफआईआर और सीज की कार्रवाई की चेतावनी दी गई। एसीएमओ डॉ अरविंद भूषण ने बताया कि जिले में बिना डिग्री और बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे क्लीनिकों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। शासन के निर्देश पर ऐसे केंद्रों को चिन्हित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.