Orai News: बिल ठीक कराने गए उपभोक्ता के साथ मारपीट, मोबाइल तोड़ा
उरई, जुलाई 23 -- Orai News: कोंच। संवाददाता विद्युत विभाग के एसडीओ कार्यालय में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बढ़े हुए बिजली बिल की शिकायत लेकर पहुंचे उपभोक्ता ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर अभद्रता कर मोबाइल तोड़ने जैसे गंभीर आरोप लगा दिए। युवक का आरोप है कि शिकायत सुनने के बजाय उसे कार्यालय के अंदर बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई।पीड़ित उपभोक्ता रविकुमार निवासी पनयारा गांव का कहना है कि जब उसने बिजली दफ्तर स्थित चन्द्कुंआ चौराहे समीप पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल फोन से बनाना शुरू किया तो कर्मचारियों ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया, ताकि घटना का कोई साक्ष्य न बच सके। इसके बाद युवक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया। घटना के बाद काफी देर तक बिजली कार्यालय परिसर में हंगामे की स्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.