Orai News: बिना रजिस्ट्रेशन अवैध क्लीनिक में एसीएमओ ने छापा मार किया सीज
उरई, जुलाई 7 -- Orai News: उरई। संवाददाता बिना डिग्री डिप्लोमा और बगैर रजिस्ट्रेशन शहर में अवैध रूप से क्लीनिक चला रहे झोलाछाप के यहां स्वास्थ्य महकमे की टीम ने मंगलवार को छापा मारा। रजिस्ट्रेशन आदि दस्तावेज नहीं मिलने पर एसीएमओ ने मौके पर ही क्लीनिक को सीज कर दिया जबकि नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब ना देने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।जिले में बग़ैर रजिस्ट्रेशन चल रहे निजी अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य महकमे की लगातार कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में मंगलवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद भूषण ने बघौरा स्थित एक झोलाछाप के क्लीनिक पर छापामारी की। मौके पर वहां तीन चार मरीज इलाज के लिए बैठे थे। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जब झोलाछाप से डिग्री मांगी तो उसने कहा कि वह फार्मासिस्ट है। 15-20 साल से मरीजों का इलाज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.