Orai News: बिना पंजीकरण चल रहा निजी क्लीनिक पर छापा, किया सील
उरई, अगस्त 13 -- Orai News: कोंच। संवाददाता नगर में बिना पंजीकरण संचालित एक निजी क्लीनिक को गुरुवार को एसीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ छापा मारकर सील कर दिया। यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर की गई।कोंच नगर में बिना रजिस्ट्रेशन और चिकित्सा नियमों की अनदेखी कर चल रहे क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा कस रहा है। शिकायत पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अरविंद भूषण ने टीम के साथ नदीगांव रोड पर स्थित डा पूनम अलीगढ़ वाली के क्लीनिक पर छापा डाला। इस छापेमारी की खबर लगते ही क्लीनिक संचालित करने वाली डा पूनम चकमा देकर निकल गई। जांच के दौरान क्लीनिक बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाया गया। एसीएमओ डा अरविंद भूषण ने बड़ी कार्यवाही करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। एसीएमओ जालौन डा अरविंद भूषण ने कहा कि कोंच नगर में नदीगांव रोड पर डा पूनम अलीगढ़ वाली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.