उरई, जुलाई 27 -- Orai News: कोंच। संवाददाता तहसील क्षेत्र के ग्राम भदेवरा व ग्राम अटा के किसानों ने सिंचाई के लिए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति न मिलने पर दिन सोमवार दोपहर 1 बजे एसडीओ धर्मेंद्र कुमार से मौखिक शिकायत करने के बाद एसडीएम अभिनव कुमार यादव को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की है।किसानों का कहना है कि उनकी कृषि भूमि ग्राम अटा और भदेवरा में स्थित है जहां सिंचाई के लिए वैध विद्युत कनेक्शन लगे हुए हैं किसानों ने इन्हीं कनेक्शनों के भरोसे अपनी खेती में धान की फसल की बुवाई की है लेकिन पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति बेहद खराब है उनका आरोप है कि 24 घंटे में केवल 2 से 4 घंटे ही बिजली मिल रही है जिससे खेतों में खड़ी धान की फसल की समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही है।किसानों ने बताया कि पर्याप्त पानी न मिलने के कारण धान की फसल सूखने की कगार प...