Orai News: बिजली चोरी पर विभाग सख्त, आधा दर्जन पर केस दर्ज
उरई, सितम्बर 11 -- Orai News: कालपी। संवाददाता विद्युत विभाग द्वारा ऊर्जा हानि कम करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को आधा दर्जन लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। सभी के खिलाफ विद्युत चोरी निरोधक थाना उरई में मामला दर्ज कराया गया है।उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने बताया कि नगर के तीन फीडरों में ऊर्जा हानि काफी बढ़ गई है। इसे देखते हुए आकस्मिक चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। गुरुवार को अवर अभियंता सत्यप्रकाश, नवीन सचान तथा संविदा कर्मियों के साथ अदलसराय एवं राजेघाट क्षेत्र में चेकिंग की गई। जांच के दौरान चार उपभोक्ता मीटर के इतर केबल काटकर सीधे बिजली चोरी करते मिले, जबकि दो उपभोक्ता बकाया होने पर संयोजन कटा होने के बावजूद बिजली का उपभोग कर रहे थे। विभाग ने सभी छह मामलों में विद्युत अधिनियम की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.