Orai News: बिजली चोरी के वारंट में महिला गिरफ्तार
उरई, अगस्त 30 -- Orai News: आटा। संवादददाता बिजली चोरी के मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर आटा पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार विमला पत्नी संतराम के खिलाफ बिजली अधिनियम के तहत वारंट जारी था। रविवार को आटा थाने के उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार किया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.