Orai News: बिजली चोरी के खिलाफ विजिलेंस का शिकंजा, 9 पर मुकदमा दर्ज
उरई, सितम्बर 15 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता बिजली चोरी के खिलाफ विजिलेंस टीम ने गोहन व सहाव क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे 9 लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। बिजली निगम के अवर अभियंता ने सभी के खिलाफ थाने में बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मंगलवार दोपहर विजिलेंस टीम प्रभारी मोहम्मद आरिफ, अवर अभियंता आलोक खरे, मोहम्मद इस्लाम, उपनिरीक्षक सुनीता वर्मा, मुख्य आरक्षी गौरव शर्मा, अनुराग तिवारी, लला सिंह और प्रमोद राठौर की टीम ने गोहन व सहाव में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने कटिया डालकर बिजली चोरी करने के मामले में गोहन में गुलशन समेत पांच लोगों को पकड़ा, जबकि सहाव गांव में चार लोगों को पकड़ा गया। जांच के बाद सभी के बिजली कनेक्शन काट दिए गए और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। अवर अभियंता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.