Orai News: बिजली का खंभा टूटने से लटकी लाइन, शिकायत के बाद भी सुधार नहीं
उरई, अगस्त 25 -- Orai News: जालौन। संवाददाता ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हरीपुरा में माता मंदिर के पास बिजली का खंभा टूटने से विद्युत लाइन काफी नीचे लटक गई है। लंबे समय से इसी स्थिति में पड़ी लाइन के कारण ग्रामीणों के बीच हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि खंभा टूटने के बाद से कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक नया खंभा नहीं लगवाया गया है।ग्राम हरीपुरा में माता मंदिर के पास लगा बिजली का खंभा करीब छह माह से टूटा पड़ा है। इसी खंभे के सहारे बिजली की लाइन गुजर रही थी। खंभा टूटने के बाद लाइन का एक हिस्सा नीचे झुक गया है। मंदिर के आसपास लोगों का आवागमन भी रहता है, ऐसे में नीचे लटकती विद्युत लाइन किसी भी समय हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लोगों को इस समस्या की जानकारी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.