Orai News: बिच्छू काटने के बाद से बीमार चल रहे अधेड़ की मौत
उरई, अगस्त 4 -- Orai News: आटा। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम परासन के कुइयाझोर निवासी 58 वर्षीय अधेड़ की मंगलवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शाम करीब 6 बजे सरमन दास 58 वर्ष की तबीयत अचानक खराब हुई। परिजन उसे इलाज के लिए गांव से बाहर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। अधेड़ के पुत्र फूल सिंह ने बताया कि 18 जुलाई को सरमन दास को बिच्छू ने काट लिया था। तब उसका इलाज कराया गया था, लेकिन तभी से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। गांव में भी शोक की लहर है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.