Orai News: बाड़े में आग लगने से 15 कुंतल भूसा एवं सामान खाक
उरई, सितम्बर 3 -- Orai News: जालौन।संवाददाता बुधवार को देर रात एक भूसा बाड़े में अचानक से आग लग गई। आग लगने से करीब 15 क्विंटल भूसा, खली समेत कंडा व अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पशुओं के चारे को लेकर संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।कोतवाली क्षेत्र ग्राम गायर निवासी रामप्रकाश के भूसा और पशुओं के बाड़े में बुधवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिजनों व ग्रामीणों ने शोर मचाया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक बाड़े में रखा करीब 15 क्विंटल भूसा, खली, कंडा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि आग लगने से बाड़े में बंधे सुरक्षित बच गए और कोई पशुहानि नहीं हुई। घटना से पीड़ित किसान के सामने पशुओं के चारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.