Orai News: बालू परिवहन से टूटी सड़क पर ग्रामीणों का ऐलान - सड़क दुरुस्त नहीं तो रास्ता नहीं
उरई, अक्टूबर 15 -- Orai News: कालपी। संवाददाता बालू परिवहन से क्षतिग्रस्त हुई सड़क को लेकर देवकली गांव के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने सड़क दुरुस्त नहीं तो रास्ता नहीं का ऐलान कर घाट संचालकों की मशीनों को खड़ा करा दिया है।गौरतलब हो कि शासन ने क्षेत्र के ग्राम हीरापुर में गत वर्ष बालू खनन के पट्टे जारी किए हैं, जिसकी वजह से भारी ट्रकों के आवागमन से देवकली तथा मगरौल रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा मगरौल रोड दुरुस्त करा दिया गया है, पर देवकली रोड की हालत अभी भी खराब है। इसके बावजूद बालू घाट संचालक फिर से खनन के लिए पहुंच गए, जिससे ग्रामीण नाराज हैं। बुधवार को मशीनें लेकर गांव आए बालू घाट संचालकों को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा और ग्रामीणों ने रोड नहीं तो खनन नहीं का ऐलान कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.