Orai News: बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड में चार गिरफ्तार, 32 बीघा जमीन बनी वजह
उरई, नवम्बर 2 -- Orai News: कालपी बार संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या को अंजाम आधे घंटे के भीतर चलती कार में दिया गया। कत्ल के बीच 32 बीघा जमीन का विवाद बताया जा रहा है। अब तक घटना में चार आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस के मुताबिक कानपुर के इंद्रजीत यादव ने सुपारी देकर हत्या कराई। रविवार रात कानपुर के बर्रा निवासी सर्वेश शुक्ला उर्फ सब्बू और गुजैनी के आशीष विश्वकर्मा को पुलिस ने कालपी के जोधर नाले के पास जंगल से मुठभेड़ के दौरान धर-दबोचा, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर पर गोली लगी है। जबकि तीसरा आरोपी बर्रा का केशव कटियार भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कार से रक्तरंजित पाना और जैक भी बरामद किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के मुताबिक पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता इंद्रजीत को भी पकड़ लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.