Orai News: बारिश से 40 से अधिक घर क्षतिग्रस्त, छह हजार हेक्टेयर फसल प्रभावित
उरई, सितम्बर 30 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। हाल ही में हुई दो-तीन दिनों की लगातार बारिश और तेज हवाओं से तहसील क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुए मकानों तथा फसलों को लेकर राजस्व विभाग ने सर्वे अभियान चलाया। एसडीएम विनय कुमार मौर्य के निर्देशन में तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, चंद्र मोहन शुक्ला व प्रिंस राजपूत सहित राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों ने अलग-अलग क्षेत्रों में स्थलीय सर्वेक्षण किया। विभागीय लोगों के मुताबिक सर्वे के दौरान तहसील क्षेत्र में 40 से अधिक मकानों के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हुई है। वहीं करीब छह हजार हेक्टेयर फसल बारिश और तेज हवाओं से प्रभावित होने का आकलन किया गया है। यह भी पढ़ें- कैसरगंज में 1250 हेक्टेयर फसलें हुई हैं प्रभावित राजस्व विभाग ने सर्वे रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.