उरई, सितम्बर 27 -- Orai News: जालौन। संवाददाता लगातार हो रही बारिश के चलते जालौन नगर के मध्य स्थित 200 साल पुराना ऐतिहासिक ताईबाई महल रविवार को धराशायी हो गया। जर्जर हो चुकी इस इमारत में पहले तहसील संचालित होती थी, जो बाद में नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो गई थी। गनीमत रही कि तहसील में छुट्टी होने से कोई इसकी चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।ताईबाई का यह महल काफी सालों से जर्जर हालत में था। बारिश के कारण इमारत की दीवारें कमजोर हो गईं और अचानक भरभराकर गिर गईं। नगरवासियों के अनुसार यह भवन स्वतंत्रता संग्राम की निशानी था। स्थानीय लोगों के के मुताबिक महारानी ताईबाई का नाता वीरांगना लक्ष्मीबाई से था। वह 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ कूद पड़ी थीं और 1858 में पूरा जालौन जिला उनके अधिकार में आ गया था। उन्होंने तात्या टोपे के सा...