Orai News: बारिश से सड़कें व गलियां लबालब, हांफते हुए निकले लोग
उरई, जुलाई 20 -- Orai News: उरई,संवाददाता। दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को उमस से राहत तो दी, लेकिन जलभराव और कीचड़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। रविवार रात व सोमवार को जिस तरह से रुक-रुक कर झमाझम बारिश हुई, उससे चौतरफा पानी भर गया। नगर पालिका और नगर पंचायतों के नाला सफाई अभियान की पोल खुल गई। बाजारों, सड़कों और मोहल्लों में पानी भरने से लोगों, दुकानदारों, स्कूली बच्चों और मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शांति नगर के रामबाबू व गुलाब ने बताया, जब सुबह घर से काम पर जाने का समय हुआ, तभी बारिश शुरू हो गई। जैसे तैसे भींगते हुए राठ रोड पहुंचे तो वहां पर भी उनके जैसे जाने कितने लोग खडे़ हुए थे, उन्हीं को काम नहीं मिला था। काफी देंर इंतजार के बाद जब कोई नहीं आया तो वह भी वहां से वापस लौट गए। दुकानदारों का भी बारिश से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.