Orai News: बारिश से रामजानकी मंदिर का हिस्सा गिरा, कार क्षतिग्रस्त
उरई, अगस्त 27 -- Orai News: कोंच। लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तिलक नगर स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर का आगे का हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि कुछ समय पहले ही पुजारी पूजा कर बाहर निकल चुके थे। मंदिर का मलबा बाहर खड़ी कार पर गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तिलक नगर स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर का छज्जा गुरुवार सुबह लगातार बारिश के कारण भरभरा कर गिर गया। हादसे के समय मंदिर में कोई नहीं था। बताया गया कि पुजारी पूजा-पाठ कर जैसे ही बाहर निकले, वैसे ही हिस्सा गिर गया। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया। मंदिर का मलबा बाहर खड़ी एक कार पर जा गिरा। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कार चालक ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसडीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.