उरई, सितम्बर 26 -- Orai News: जालौन। संवाददाता दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते ताबां में मजदूर का कच्चा घर गिर गया। घर गिरने से मजदूर रामकरन याज्ञिक का परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। परिवार के सामने रहने के साथ-साथ खाने-पीने की भी समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और रहने के लिए आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम ताबां निवासी रामकरन याज्ञिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका कच्चा मकान पहले से ही जर्जर हालत में था। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बारिश में कच्चे मकान की छत-दीवार ढही, बाल-बाल बचा परिवार दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की दीवारों और मिट्टी में नमी बढ़ती गई। बारिश का पानी भरने और मिट्टी कमज...