Orai News: बारिश में उप स्वास्थ्य केंद्र कैंथ की दीवार गिरी
उरई, जुलाई 8 -- Orai News: जालौन। संवाददाता लगातार हो रही बारिश के चलते विकासखंड क्षेत्र के ग्राम कैंथ स्थित सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र की बाहरी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। उप स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम तुलसा देवी ने बताया कि जिस दीवार का हिस्सा गिरा है, वह काफी समय से झुकी हुई थी। इसकी जानकारी कई बार संबंधित उच्च अधिकारियों को दी गई थी और मरम्मत कराने की मांग भी की गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। लगातार बारिश के कारण कमजोर हो चुकी दीवार आखिरकार गिर गई। घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से क्षतिग्रस्त दीवार का शीघ्र निर्माण कराने तथा भवन की अन्य जर्जर हिस्सों की भी जांच कर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.