Orai News: बारिश के बीच 12 घंटे गुल रही बिजली, उमस और पेयजल संकट से बेहाल हुए लोग
उरई, अगस्त 5 -- Orai News: कुठौंद। संवाददाता बारिश के बीच बुधवार को कुठौंद पावर हाउस से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह से लेकर देर शाम तक पूरी तरह बाधित रही। घंटों तक बिजली न आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोगों को गर्मी के साथ-साथ पेयजल का भी गंभीर संकट झेलना पड़ा।बुधवार सुबह से लोगों को उम्मीद थी कि कुछ देर में आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन कटौती का सिलसिला दिनभर चलता रहा। दोपहर की तेज उमस में पंखे और कूलर बंद होने से घरों में रहना मुश्किल हो गया। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे अधिक परेशान दिखे। दोपहर से हो रही रिमझिम बारिश के बाद भी लोग बाहर छांव का आनंद नहीं ले सके और घरों में बैठकर पसीना बहाने को मजबूर रहे। बिजली गुल होने का असर घरेलू जीवन के साथ-साथ व्यापार पर भी पड़ा। कस्बे की कई दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.