Orai News: बारिश के बाद बीमारियों का अटैक तेज, खांसी जुकाम, वायरल, त्वचा रोगियों ने बढ़ाई अस्पतालों की भीड़
उरई, सितम्बर 26 -- Orai News: उरई। संवाददाता जनपद जालौन में लगातार हो रही बारिश के जलभराव ने संक्रामक बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ा दिया है। जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज और सीएचसी पीएचसी की ओपीडी में पिछले एक सप्ताह से मरीजों की संख्या में 40 से 50 फीसदी का इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा मरीज खांसी जुकाम, वायरल फीवर और त्वचा के मरीज आ रहे हैं।
महासमय का आँकड़ा जिला अस्पताल की ओपीडी का आंकड़ा देखें तो सामान्य दिनों में 1200 से 1300 मरीज आते थे, जो अब बढ़कर 1600 से 1700तक पहुंच गया है। वहीं मेडिकल कॉलेज में ओपीडी 2000 के पार है। मेडिसिन, बाल रोग और नेत्र रोग विभाग में सबसे ज्यादा भीड़ है। सुबह 8 बजे से ही पर्चा काउंटर पर लंबी लाइन लग रही है। बारिश के बाद जगह-जगह पानी जमा होने से एडीज और एनाफिलीज मच्छरों का लार्वा पनप रहा है। यही डेंगू और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.