Orai News: बारिश के चलते मंदिरों के रास्ते में गंदगी का अंबार, गंदे पानी से होकर गुजर रहे श्रद्धालु
उरई, अगस्त 20 -- Orai News: आटा। संवाददाता ग्राम पंचायत आटा में सफाई व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। छोटी माता मंदिर के पास सड़क पर गंदगी का ढेर लगा है और जलनिकासी की व्यवस्था ठप होने से रास्ते में गंदा पानी भरा हुआ है। वहीं बड़ी माता मंदिर जाने वाले रास्ते पर नाली चोक होने के कारण श्रद्धालुओं को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। मंदिर आने-जाने वाले लोगों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।रास्ते के किनारे कूड़ा-कचरा जमा है और लंबे समय से पानी निकासी नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क तक फैल गया है। इससे दुर्गंध के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका बनी हुई है। धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई व्यवस्था की यह स्थिति ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। आटा ग्राम पंचायत की आबादी करीब 15 ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.