Orai News: बारिश का कहर: हथना खुर्द रपटा डूबा, पुलिस ने तैनात कर रोका आवागमन
उरई, सितम्बर 2 -- Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सिरसा कलार क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के चलते सिरसा कलार-बाबई मार्ग पर हथना खुर्द स्थित मलंगा नाला रपटा पूरी तरह जलमग्न हो गया है। रपटे पर तेज बहाव के साथ पानी बह रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। किसी अनहोनी से बचने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। एहतियात के तौर पर रपटे पर कांस्टेबल व होमगार्ड को तैनात किया गया है।रपटा डूबने से करीब 20 से अधिक गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय उरई और प्रमुख बाजारों से कट गया है। यह भी पढ़ें- चार नदियों के उफान से सारण में बाढ़ का कहर, दियारा में दहशत इन गांवों के लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाकर वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, मरीजों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.