Orai News: बाबा बनकर युवको ने की ठगी, मंगलसूत्र और बाली लेकर हुए फरार
उरई, अगस्त 1 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवकली में बाबा के वेश में आए दो युवकों ने एक महिला को धन दोगुना करने का झांसा देकर सोने के गहने ठग लिए। पुलिस ने गृहस्वामी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित सुखराम ने कोतवाली में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई की दोपहर को वह घर पर नहीं थे। इसी दौरान मांगने वाले साधुओं के वेश में दो युवक उनके घर पहुंचे और पत्नी से पानी मांगा। पानी देने के बाद उन्होंने कहा कि महिला पर संकट आने वाला है और बचाव के लिए चावल चाहिए। बातचीत के दौरान महिला अचानक बेहोश जैसी हो गई। इसी हालत में आरोपियों ने उससे सोने का मंगलसूत्र और कान की बाली मांग ली और लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद होश आने पर महिला को ठगी का अहसास हुआ। परिजनों ने आसपास तलाश की लेकिन दोनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.