Orai News: बाबई में जमीन में बने गड्ढे की कराई बैरीकेडिंग, मिट्टी पुराव का काम शुरू
उरई, सितम्बर 30 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। तहसील कालपी क्षेत्र के ग्राम बाबई में जमीन में अचानक बने गड्ढे को लेकर प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कराई। उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य के निर्देश पर नायब तहसीलदार प्रिंस सिंह राजपूत तथा राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गड्ढे के चारों ओर बैरीकेडिंग कराते हुए रास्ता बंद करा दिया। साथ ही पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि कोई व्यक्ति अथवा पशु गड्ढे के आसपास न पहुंच सके। तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षतिग्रस्त स्थान पर मिट्टी पुराव का कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह गड्ढा प्राचीन काल में अनाज भंडारण के लिए बनाए जाने वाले गड्ढों की तरह प्रतीत हो रहा है। यह भी पढ़ें- Orai News: बारिश से 40 से अधिक घर क्षतिग्रस्त, छह हजार हेक्टेयर फसल प्रभावित सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.