Orai News: बाजार में उतरी क्यूआरटी, मनचलों में हड़कंप
उरई, नवम्बर 5 -- Orai News: कालपी। कालपी के टरननगंज बाजार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गुरुवार को एंटी रोमियो स्क्वॉड की क्विक रिस्पांस टीम ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। उरई से पहुंची टीम ने बाजार में गश्त कर महिलाओं को छेड़छाड़ और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जागरूक किया। साथ ही संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर मनचलों को सख्त चेतावनी दी। पुलिस की इस सक्रियता से बाजार में महिलाओं ने राहत महसूस की। टीम ने महिलाओं को बताया छेड़छाड़, पीछा करना या अश्लील टिप्पणी करना अपराध है, इससे डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए। टीम ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, डायल 112 और 181 नंबरों के बारे में जानकारी दी और कहा किसी भी तरह की परेशानी होने पर बेझिझक इन नंबरों पर कॉल करें, जिसमें नाम गोपनीय रखा जाता है।इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.