Orai News: बाइक सवार तीन युवकों को तिपहिया वाहन ने मारी टक्कर, तीन घायल
उरई, सितम्बर 3 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच क्षेत्र में बुधवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसा असुपुरा-सलैया खुर्द मार्ग पर खत्री बाबा के पास हुआ, जब सामने से आए तिपहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।ग्राम सलैया खुर्द निवासी प्रसंग 20 वर्ष, रंजीत 30 वर्ष और अनिकेत 20 वर्ष बाइक से असुपुरा से लौट रहे थे। इसी दौरान तिपहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और तीनों युवक घायल हो गए। मौके पर जुटे राहगीरों और परिजनों ने घायलों को कोंच के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अनिकेत की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.