Orai News: बाइक में टक्कर मारने पर पिकप चालक के खिलाफ दी तहरीर
उरई, अगस्त 18 -- Orai News: जालौन।संवाददाता तीन दिन पूर्व बंगरा रोड से घर आ रहे चिकित्सक की बाइक में पिकअप चालक द्वारा बेकाबू होकर टक्कर मार देने के मामले में घायल चिकित्सक ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहल्ला भवानीराम निवासी डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि बीती 16 अगस्त की रात करीब नौ बजे वह बंगरा रोड से होकर वापस अपने घर आ रहे थे। जब वह बाइक लेकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहे के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने बेकाबू होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उरई चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उन्हें पैर में फ्रैक्चर निकला है और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.