Orai News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
उरई, अक्टूबर 15 -- Orai News: कोंच। संवाददाता घमूरी के पास गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरी कला निवासी पंचम सिंह कुशवाहा साइकिल से कोंच बाजार आ रहे थे। वह घर में पली गाय-भैंस के लिए चारा (खरी) लेने जा रहे थे। तभी घमूरी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से पंचम सड़क पर गिरकर घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी कोंच में भर्ती कराया। डॉ. रामकरन गौर ने बताया कि पैर में गंभीर चोट है। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.