उरई, जुलाई 19 -- Orai News: कुसमिलिया। संवाददाता डकोर के जैसारी मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे उस पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।उरई के हड्डी मील निवासी 22 वर्षीय दीपक पुत्र राजेश, अपने ननिहाल छतरपुर से बाइक द्वारा वापस घर लौट रहे थे। शाम के समय जब वह जैसारी मोड़ के पास पहुंचे तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...