Orai News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल
उरई, अक्टूबर 12 -- Orai News: आटा, संवाददाता। नेशनल हाईवे के आटा बस स्टैंड पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक फिल्मी स्टाइल में हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक लहूलुहान हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गंभीर हालत में घायल युवक को पुलिस ने एंबुलेंस से उरई अस्पताल भिजवाया जबकि दूसरे बाइक सवार का नजदीकी अस्पताल में इलाज कराया गया। कालपी कोतवाली क्षेत्र के छौंक गांव निवासी किशन सोमवार दोपहर को उरई से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। वहीं सधारा गांव निवासी शिवकुमार आटा बस स्टैंड के पास हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान उरई की ओर से आ रही किशन की बाइक दूसरी बाइक से जोरदार टकरा गई। टक्कर लगते ही किशन फिल्मी अंदाज में हवा में उछला और सीधे सड़क पर जा गिरा। सड़क पर गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.