Orai News: बाइकों की टक्कर में पानीपुरी विक्रेता की मौत, दूसरा युवक गंभीर
उरई, जुलाई 6 -- Orai News: सिरसाकलार, संवाददाता। सिरसाकलार थाना क्षेत्र में सरैनी तिराहे पर रविवार रात दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक पानी पूड़ी विक्रेता की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। ग्राम नगरा नगरी निवासी 45 वर्षीय संजीव प्रजापति कानपुर देहात के राजपुर में रहकर पानीपुरी बेचने का काम करता था। रविवार को वह किसी काम से बाइक से अपने घर आ रहा था। रात करीब 9 बजे जैसे ही संजीव की बाइक पाल सरैनी तिराहे पर पहुंची तभी सरैनी की तरफ से आ रहे बाइक सवार मंजेश से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन चालकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद संज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.