Orai News: बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं व बालिकाओं की समस्याएं सुनी
उरई, जुलाई 27 -- Orai News: कालपी। संवाददाता मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विख्यात धर्मस्थल मां वनखंडी धाम परिसर में कोतवाली कालपी की महिला सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी के नेतृत्व में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं सुनकर उनके समाधान के लिए कार्यवाही करने का भरोसा दिया गया।स्थानीय कोतवाली की मिशन शक्ति प्रभारी सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी की अगुवाई आयोजित कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल सोनम देवी तथा रिक्रूट महिला सिपाहियों नेहा पटेल, लक्ष्मी उपाध्याय आदि पुलिस टीम ने महिलाओं तथा बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी दी। टीम ने महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को बताए अधिकार व कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.