उरई, अक्टूबर 1 -- Orai News: कोंच, संवाददाता। खंड विकास कार्यालय नदीगांव में बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन विधायक मूलचंद्र निरंजन के मुख्य आतिथ्य एवं एसडीएम अभिनव कुमार की उपस्थिति में किया गया। विधायक ने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर शिविर की शुरुआत की। शिविर में कई सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर विधायक ने संबंधित विभाग के कर्मचारियों से जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास एवं शौचालय योजना के करीब डेढ़ दर्जन लाभार्थियों सहित स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर शासन द्वारा प्रदत्त धनराशि से गांवों में छोटे बड़े उद्योग धंधों में सहभागिता कर अपनी आय बढ़ाने वाली दर्जन भर महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। इससे पहले बीडीओ नरेशपाल सिंह सहित ब्लॉक कर्मियों ने विधायक एवं एसडीएम का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत सम्मान कि...