Orai News: बस खराब होने से तीन घंटे रास्ते में फंसे बच्चे, कई स्कूल नहीं पहुंचे
उरई, अगस्त 18 -- Orai News: आटा। सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज उरई की स्कूली बस मंगलवार सुबह खराब हो जाने से आटा क्षेत्र के कई बच्चे तीन घंटे तक रास्ते में फंसे रहे। खराबी के कारण कुछ बच्चों को वापस घर लौटना पड़ा और वे स्कूल नहीं जा सके। स्कूल की यह बस रोजाना मुसमरिया से बच्चों को लेकर आटा आती है और फिर आटा समेत अन्य क्षेत्रों से बच्चों को लेकर उरई स्थित विद्यालय जाती है। मंगलवार सुबह भी बस में बच्चे सवार थे। आटा में अचानक बस खराब हो गई। इसके बाद बच्चे करीब तीन घंटे तक इंतजार करते रहे। काफी मशक्कत के बाद सुबह 9:36 बजे बस ठीक हो पाई और उसके बाद वह बच्चों को लेकर उरई के लिए रवाना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस ठीक होने के बाद भी उसमें बच्चों की भीड़ थी। बच्चे सीटों पर एक-दूसरे से सटकर बैठे नजर आए। आरोप है कि बस में बच्चों की देखरेख के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.