उरई, अगस्त 31 -- Orai News: उरई, संवाददाता। जिले में मूसलाधार बारिश की वजह से बर्बाद हुई खरीफ फसलों का उचित मुआवजा दिलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन ने आवाज उठाई है। संगठन के लोगों ने किसानों के साथ कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन दिया। इसमें प्राथमिकता के साथ बर्बाद फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग उठाई। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष द्विजेंद्र निरंजन, मंडल उपाध्यक्ष बृजेश राजपूत के नेतृत्व में संगठन के लोगों व किसानों ने कलक्ट्रेट में अति बारिश से प्रभावित हुई खरीफ फसलों को लेकर आवाज उठाई। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर किसानों की पीड़ा से अवगत कराया गया। ज्ञापन में यूनियन के लोगों ने बताया कि जिले में जिस तरह से मूसलाधार बारिश हुई हैं, उससे तिल, मूंग, उर्द इत्...